हथियार और कारतूस सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन पिस्टल, तमंचा और 166 कारतूस बरामद

दनकौर कोतवाली पुलिस ने हथियार और कारतूस सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल, तीन तमंचा, 166 कारतूस, 50 हजार रुपये नगद और दो कार बरामद की है। यह गिरोह एनसीआर में हथियार और कारतूस की सप्लाई करता था। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्य की तलाश कर रही है। वह इन आरोपियों को पिस्टल की गोलियां सप्लाई करता था।

ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह एनसीआर में हथियार और कारतूस की सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम बुढिया गोल चक्कर के पास अलर्ट हो गई। पुलिस की टीम ने मौके से पिस्टल, तमंचा और कारतूस की सप्लाई करने के आरोप में पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से बिना नंबर की स्कॉर्पियों और बलेनो कार भी बरामद हुई है।

 

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान दादरी के कैमराला चक्रसेनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय गजेंद्र उर्फ गजे पुत्र हरवीर, सलेमपुर गुर्जर निवासी 30 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ गुंडा पुत्र रामबल भाटी, कामबक्शपुर निवासी 22 वर्षीय सागर भाटी पुत्र श्यमावीर, दनकौर के लंबा गलियारा कस्बा निवासी 21 वर्षीय हर्ष सिंघल पुत्र स्वर्गीय सूरज सिंघल और सेक्टर पाई—1 की अंबे भारती सोसाइटी निवासी 22 वर्षीय निखिल भाटी पुत्र श्यामवीर के रुप में की है।

यह गिरोह अवैध हथियार खरीदने और बेचने का काम करता है। पिस्टल और तमंचा के अलावा कारतूस मथुरा के रहने वाले बंटी शर्मा निवासी मथुरा से खरीदते थे। बंटी की मथुरा में आर्म्स एंड एमूनेशन की दुकान है, जोकि मंडी चौराहा मथुरा में है। वह कारतूस उपलब्ध कराता है। असलाह व कारतूस को कम दामों में खरीदकर अधिक रूपयों में बेचकर मुनाफा कमाते है और अपनी मौज मस्ती व शौक पूरे करते है। बरामद 50 हजार रूपये असलाह व कारतूस को खरीदने व बेचने से मुनाफा कमाए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *