हरिद्वार आने-जाने वाले रास्तों पर फैली गंदगी को लेकर उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश सरकार से सफाई की मांग

हरिद्वार। सावन माह का पवित्र महापर्व 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु (कांवड़िये) देशभर के अलग-अलग हिस्सों से हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इस बार हरिद्वार जाने वाले मुख्य मार्गों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

लोगों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की है कि हरिद्वार की ओर जाने वाले सभी मुख्य रास्तों, खासकर मेन रोड और उसके किनारे की कच्ची पटरियों की साफ-सफाई जल्द कराई जाए। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि रास्ते के दोनों ओर प्लास्टिक, गंदगी और कूड़े का ढेर पड़ा है, जिससे ना केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि संक्रमण फैलने का भी खतरा है।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु कई दिनों तक पैदल चलते हैं। ऐसे में साफ-सुथरे रास्ते उनकी यात्रा को आसान बना सकते हैं। लोगों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इस पर संज्ञान ले और नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों को साफ-सफाई के निर्देश जारी करे।

श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए यह कार्य अति आवश्यक है।
लोगों की अपील है: “महोदय कृपया इसे संज्ञान में लें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *