हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों पर बैठक

गौतमबुद्धनगर में 11 अगस्त को “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तीसरे चरण (13 से 15 अगस्त) की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन में बैठक हुई। इसमें जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, कृषि उपनिदेशक और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में तय हुआ कि कार्यक्रम का मकसद हर नागरिक में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना है। सभी स्कूलों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और सरकारी दफ्तरों में तिरंगा लगाने की व्यवस्था होगी। साथ ही, स्वयं सहायता समूह, युवा मंडल, महिला मंडल और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

तिरंगे को रात में रोशनी के साथ सजाने, फोटोग्राफ और सेल्फी पॉइंट की तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। लोगों को जोड़ने के लिए पंपलेट, पोस्टर, सोशल मीडिया, रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। तिरंगे के वितरण की व्यवस्था समय पर पूरी की जाएगी ताकि हर कोई इसमें शामिल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *