हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के घर के बाहर बवाल

हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक्टर अल्लू अर्जुन के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पथराव और तोड़फोड़ की। इस घटना में JAC के नेताओं पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने JAC के 6 सदस्यों को हिरासत में लिया है। हालांकि, जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के अनुसार, अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

प्रदर्शन से बढ़ा विवाद
प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात लोग अल्लू अर्जुन के घर में जबरन घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

अल्लू अर्जुन ने की थी अपील
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस से अपील की थी कि वे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके खिलाफ झूठी बातें फैलाई जा रही हैं।

तेलंगाना विधानसभा में हुआ जिक्र
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा में अल्लू अर्जुन पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्लू ने भगदड़ के दौरान लापरवाही दिखाई। वहीं, ओवैसी ने आरोप लगाया कि स्टार ने भगदड़ की खबर सुनकर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की।

डीजीपी का बयान
तेलंगाना के डीजीपी ने कहा कि फिल्म स्टार्स को नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रचार सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो सकता।

क्या है पूरा मामला?
पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका 8 साल का बच्चा घायल हो गया था। अल्लू अर्जुन को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *