उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक साल की बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची को शनिवार दोपहर को पुलिस ने ढूंढ लिया था, लेकिन आरोपी फरार था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए खोज रही थी, तभी आरोपी भागने लगा और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के चाइना कट चौराहे पर हुई। महिला केसरी देवी, जो बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली हैं, फिलहाल नोएडा के अट्टा गांव में रहती हैं और भीख मांगकर अपना पेट पालती हैं। कुछ दिन पहले, वह अपनी 1 साल की पोती को चाइना कट चौराहे पर बीकानेर रेस्टोरेंट के पास छोड़कर भीख मांगने चली गईं। उसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर 4 टीमों को गठित किया और बच्ची को ढूंढ़ने के लिए जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने जांच के दौरान 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। पुलिस की टीम ने शहर भर में बच्ची को खोजने की कोशिश की। अंत में शनिवार दोपहर को बच्ची को नोएडा सेक्टर-18 की मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास झाड़ियों में सुरक्षित पाया गया। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश बच्ची को उठाकर ले जाता हुआ दिखा था, जिसे पुलिस ने उसी इलाके और झाड़ियों के आसपास ढूंढ़ा।
पुलिस ने आरोपी बबलू को पकड़ लिया लेकिन उसने पुलिस का फायरिंग शुरू कर दी इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई बबलू नोएडा सेक्टर 18 जेजे, कॉलोनी का निवासी है जबकि वह बिहार के कटिहार जिले के डहरिया चौक गांव का रहने वाला है पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं
