बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता कार्तिक आर्यन को 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उनकी इंजीनियरिंग की डिग्री मिल गई। कार्तिक ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की और मुंबई स्थित डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की।
इस खास मौके पर, कार्तिक ने कॉलेज ऑडिटोरियम में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की। उन्हें एक कस्टमाइज्ड जर्सी जैकेट भी भेंट की गई, जिस पर उनका नाम लिखा हुआ था। छात्रों और फैंस के साथ डांस करते हुए कार्तिक ने अपनी खुशी जाहिर की। ‘भूल भुलैया 3’ के टाइटल ट्रैक पर थिरकते हुए उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बैकबेंच से लेकर मंच पर खड़े होने तक का यह सफर बेहद खास रहा। डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी ने मुझे यादें और सपने दिए। अब आखिरकार मेरी डिग्री भी मिली। ऐसा लग रहा है जैसे घर आ गया हूं!”
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और अनुराग बसु की ‘आशिकी 3’ में नजर आएंगे।
