22 करोड़ रुपये की पार्टी,सरकार को 14 करोड़ का राजस्व

देशभर में नए साल के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी तक लोगों ने जमकर जश्न मनाया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी नए साल का स्वागत बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया। शहर, सेक्टर, सोसायटी और ग्रामीण इलाकों तक जश्न का माहौल बना रहा।

जानकारी के मुताबिक 4 लाख लीटर शराब की बिक्री….

नए साल की पार्टी में शराब की खपत ने भी रिकॉर्ड बनाया। जानकारी के अनुसार, इस साल नोएडा-ग्रेटर नोएडा में करीब 4 लाख लीटर शराब की बिक्री हुई। लोगों ने शराब पर लगभग 22 करोड़ रुपये खर्च किए। इससे सरकार को करीब 14 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो आबकारी विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। नए साल के जश्न को लेकर पहले से ही प्रशासन और आबकारी विभाग सतर्क रहा। पार्टी और आयोजनों के लिए जिले में 843 अस्थायी (टेंपरेरी) लाइसेंस आबकारी विभाग द्वारा जारी किए गए, ताकि नियमों के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। होटल, रेस्टोरेंट, फार्महाउस और सोसायटियों में देर रात तक पार्टी चलती रही। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *