35 साल बाद फिर से रिलीज हुई ‘मैंने प्यार किया’, सलमान और भाग्यश्री की पहली सुपरहिट फिल्म

राजश्री  प्रोडक्शंस ने घोषणा की है कि सलमान खान और भाग्यश्री अभिनीत रोमांटिक फिल्म “मैंने प्यार किया” को उसकी 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर फिर से रिलीज किया गया है। यह फिल्म 29 दिसंबर 1989 को प्रदर्शित हुई थी और निर्देशक सूरज बड़जात्या की पहली फिल्म थी। यह सलमान और भाग्यश्री दोनों के लिए मुख्य भूमिकाओं में पहली फिल्म थी। इस खास मौके पर प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की।

 

पोस्ट में लिखा गया, “एक ऐसी फिल्म जिसने प्यार को देखने का नजरिया बदला। दोस्ती से लेकर जादुई रोमांस तक, ‘मैंने प्यार किया’ आज भी एक कालजयी क्लासिक है, जिसने अनगिनत दिलों को छू लिया। सूरज बड़जात्या की यह पहली फिल्म थी, जिसने प्रेम और सुमन जैसे यादगार किरदार दिए। चलिए, फिल्म के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाते हैं। हमें ‘मैंने प्यार किया’ का अपना पसंदीदा डायलॉग बताइए।”

 

यह फिल्म 35 वर्षों बाद भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इसका बजट करीब 1 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। यही फिल्म सलमान खान के करियर को नई ऊंचाई पर ले गई और उन्हें स्टारडम की राह पर आगे बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *