ग्रेटर नोएडा 08 जुलाई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले में चल रहे तीनो केंद्रो में अब तक 405 बच्चो का दाखिला हो चुका हैं। यह योजना उन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। अब तक जिन छात्रों का चयन अब तक जिन छात्रों का चयन हुआ है, उनमें से सबसे ज्यादा 171 छात्रों न सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग के लिए आवेदन किया है। इससे साफ है कि युवाओं में प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छा सबसे ज्यादा है। इसके अलावा अन्य परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे आदि के लिए भी बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन छात्रो को बेहतर मार्गदर्शन देने के लि के लिए 12 अनुभवी शिक्षकों का चयन किया गया है। ये शिक्षक विषय विशेषज्ञ हैं और पहले भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पढ़ा चुके हैं। जिलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि UPSC की कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो गई हैं। जबकि अन्य परीक्षाओं की कोचिंग की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्रों को बराबरी का अवसर देना है जो संसाधनों की कमी के कारण कोचिंग नहीं कर पाते। राज्य सरकार की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अभ्युदय योजना के जरिए न सिर्फ छात्रों को निशुल्क पढ़ाई मिल रही है, बल्कि उन्हें करियर के लिए सही दिशा भी दी जा रही है। इससे जिले में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं का माहौल भी मजबूत हो रहा है।
405 बच्चों का हुआ एडमिशन, सबसे ज्यादा UPSC की तैयारी के लिए
