मशहूर सिंगर लकी अली अपनी रोमांटिक आवाज़ और सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी निजी ज़िंदगी भी कम दिलचस्प नहीं रही। 66 साल की उम्र में वह चौथी शादी करने की इच्छा जता चुके हैं, जिससे वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा
हाल ही में दिल्ली के 18वें कथाकार इंटरनेशनल स्टोरीटेलर फेस्टिवल में शामिल हुए लकी अली से जब उनके सपनों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया— “मेरा सपना है कि मैं फिर से शादी करूं।” उनके इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर इस पर जमकर चर्चा हो रही है।
तीन शादियां, पांच बच्चे
लकी अली की अब तक तीन बार शादी हो चुकी है और उनके पांच बच्चे हैं। उनकी तीनों पत्नियां विदेशी रही हैं—
1. पहली शादी (1996) – ऑस्ट्रेलियाई महिला मेघन जेन मैक्लेरी से, जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए। बाद में दोनों अलग हो गए।
2. दूसरी शादी (2000) – पर्शियन मूल की इनाया से, इस शादी से भी उनके दो बच्चे हुए।
3. तीसरी शादी (2010) – ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ हॉलम से, जिनसे उनका एक बेटा है। यह रिश्ता भी 2017 में खत्म हो गया।
खुद को बताया ‘स्वतंत्र आत्मा’
एक पुराने इंटरव्यू में लकी अली ने कहा था, “कुछ लोग एक शादी के लिए बने होते हैं, लेकिन मैं नहीं। मैं एक स्वतंत्र आत्मा हूं। मुझे अकेलापन लगता है। जब प्रलोभन सामने आते हैं, तो शादी करना ही बेहतर होता है।”
अब सवाल यह उठता है कि क्या लकी अली जल्द ही चौथी शादी करने जा रहे हैं? या फिर यह सिर्फ एक ख्याल भर है?
