दिल्ली में पहली बार यमुना किनारे भव्य दीपोत्सव का आयोजन

दिल्ली में इस बार त्योहारों की रौनक खत्म नहीं हुई है। दीपावली और छठ पूजा के बाद अब दिल्ली में पहली बार यमुना नदी के किनारे भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 13 नवंबर की शाम को कश्मीरी गेट के पास वासुदेव घाट पर होगा, जहाँ दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी यमुना की आरती करेंगे। इस दीपोत्सव में साढ़े तीन लाख से ज्यादा दीए जलाए जाएंगे, जो पूरे घाट को जगमगाएंगे। इसके साथ ही ड्रोन और लेजर शो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। वासुदेव घाट पर बनाए गए भव्य राम दरबार के मंचन के साथ-साथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और कलाकारों का भी विशेष योगदान रहेगा। यह दीपोत्सव न केवल दिल्ली में अध्यात्म का माहौल बनाएगा, बल्कि यमुना नदी के प्रति लोगों की आस्था और जागरूकता भी बढ़ाएगा। एलजी वी.के. सक्सेना के मार्गदर्शन में यमुना के ऐतिहासिक घाटों को फिर से संवारने का काम किया जा रहा है, और वासुदेव घाट को भी इसी वर्ष पुनर्विकसित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोग यमुना के करीब आएं और इसे स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *