” फरीदाबाद में मां ने बच्चों संग की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी “

हरियाणा के फरीदाबाद से एक दुखद घटना सामने आई है। सुबह एक पति नाश्ता करके काम पर गया था, लेकिन अपना एक छोटा सा बैग भूल गया। दोपहर में बैग लेने के लिए जब वह घर लौटा और पत्नी को आवाज़ दी, तो वह बाहर नहीं आई। उसने जब कमरे का दरवाज़ा खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए और वह रोते हुए बाहर भागने लगा।

भुपानी जिले के बदरपुर सैद गांव में एक महिला ने अपने बच्चों के साथ घर के कमरे में फांसी लगा ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पति राहुल ने बताया कि सुबह 9:30 बजे वह नाश्ता करके काम पर गए थे और उस समय घर पर सब सामान्य था। बच्चे खेल रहे थे और पत्नी घर के कामों में व्यस्त थीं। करीब 12:00 बजे, वह अपना छोड़ा हुआ बैग लेने घर लौटे तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

उन्हें लगा कि घर में सब सो रहे होंगे, इसलिए करीब 20-25 मिनट तक उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला और अंदर से बच्चों की कोई आवाज भी नहीं आई. उन्होंने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची. जैसे ही दरवाजा खुला, तो देखा कि पत्नी रजनी, जिसकी उम्र 32 साल है, ने अपने सूट की चुन्नी से फंदा लगा लिया था.

तीन साल का बेटा रूद्र बिस्तर पर मृत हालत में मिला, जबकि पाँच साल की बेटी अंकिता भी जमीन पर मृत पाई गई। पिता ने बताया कि उनकी पत्नी से कभी कोई झगड़ा या बहस नहीं हुई थी और घर का माहौल भी सामान्य था। पत्नी ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी साफ नहीं है। बच्चों की मौत किस वजह से हुई, यह भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चलेगा। ये सभी लोग बिहार के लखीसराय के रहने वाले हैं। महिला का पति राहुल यहां एक निजी कंपनी में काम करता है और यह घर उनका खुद का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *