बिहार: बगहा में नहरों में जहर डालने से लाखों मछलियां मरी, पर्यावरण संकट बढ़ा

बिहार के बगहा में तिरहुत, त्रिवेणी और दोन नहरों में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया है। इससे लाखों मछलियां मरकर पानी में तैर रही हैं। माना जा रहा है कि छठ पूजा के बाद मछुआरों ने मछलियां पकड़ने और बेचने के लिए ऐसा किया है। इस घटना से न केवल मछलियां बल्कि अन्य जलीय जीव-जंतु और पक्षियों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है।

पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव का कहना है कि हर साल छठ के बाद इस तरह की घटनाएं होती हैं। इस बार भी नदियों में जहर डालने के कारण प्रवासी पक्षी और किसानों के मवेशी, जो इन नदियों का पानी पीते हैं, संकट में हैं। यह समस्या गंडक नदी और उसकी सहायक नहरों में देखने को मिल रही है।

पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव ने प्रशासन से की अपील: मछुआरे थोड़े से फायदे के लिए नदियों में जहर डाल रहे हैं, जिससे मछलियां मर रही हैं। गजेन्द्र यादव ने डीएम, एसडीएम, वन विभाग और एसपी को शिकायत देकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि शिकायत मिली है, और मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *