दिनांक 17 नवंबर 2024 को गौतम बुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस और ट्रेक्स रोड सेफ्टी एनजीओ ने डीएनडी टोल प्लाजा पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। यह सभा सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए रखी गई थी।
इस आयोजन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सुधीर पोरवाल, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विक्रम सेठी, सचिव सुरेंद्र गर्ग, नवीन पोरवाल, सुनील वर्मा, डॉ. जे. एस. बेदी, धर्मवीर बंसल समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
सभा में व्यापार मंडल ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस की सराहना की, जिनके प्रयासों से नोएडा की ट्रैफिक व्यवस्था दिल्ली से बेहतर मानी जा रही है। लोगों से अनुरोध किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और किसी की जान न जाए।
निवेदक:
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
