गौतम बुद्ध नगर में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्कूलों को 25 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके तहत सभी स्कूलों में कक्षा 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। पहले यह आदेश 23 नवंबर तक था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
डीएम के अनुसार, नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अभी भी 450 के करीब है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। हालांकि, स्मॉग में थोड़ी कमी आई है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है।
प्रदूषण कम करने के उपाय
प्राधिकरण ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए 100 से ज्यादा पानी के छिड़काव करने वाले ट्रक (स्प्रिंकलर) लगाए हैं। साथ ही, स्मॉग गन और विशेष निगरानी टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और सुबह की सैर धूप निकलने के बाद करें, ताकि धूल और स्मॉग का असर कम हो।
