टीम इंडिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का पहला मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इस जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने शानदार शतक लगाया और उसे बड़े खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उनका फ्लाइंग किस सेलीब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यशस्वी ने पर्थ टेस्ट की पहली पारी में ज्यादा रन नहीं बनाए, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 50 रन से शुरू कर शतक पूरा किया और फिर 150 रन भी बनाए। हालांकि, वे 161 रन पर आउट हो गए। शतक के बाद उन्होंने हेलमेट और बैट को रखकर फ्लाइंग किस किया।
मैच के बाद यशस्वी ने अपनी फैमिली को कॉल किया और कहा कि उनका भाई हमेशा क्रिकेट के बारे में बात करता है। यशस्वी के अलावा विराट कोहली ने भी शानदार शतक लगाया। इन दोनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया।
