कवि नगर थाना क्षेत्र में एक नशे में धुत ऑटो चालक ने हाई स्पीड में 500 मीटर तक ऑटो दौड़ाते हुए 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक बाइक सवार और सड़क किनारे चल रही महिला बाल-बाल बच गए।
हापुड़ रोड पर केंद्रीय विद्यालय के पास चालक ने सबसे पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद, ऑटो ने एक बाइक सवार और अन्य गाड़ियों को टक्कर मारते हुए दो महिलाओं को भी घायल कर दिया। ऑटो में बैठी महिलाएं उसे रोकने के लिए शोर मचा रही थीं।
लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा और उसकी पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया। नशे में होने की वजह से आरोपी बार-बार अपना नाम बदलकर बता रहा था।
