ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 में एक युवती ने अपने दोस्त और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा कि उसका दोस्त संजीव सिंह ने 20 अगस्त 2024 को उसके साथ दुर्व्यवहार किया। संजीव ने जबरदस्ती उसके कान में उंगली डाल दी और उसे चोट पहुंचाई। इस घटना से पीड़िता का कान और चेहरा लकवाग्रस्त हो गया, और कान का पर्दा फट गया।
जब उसने पुलिस में शिकायत की, तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय समझौता करा दिया। समझौते में तय हुआ कि आरोपी इलाज का खर्च देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। पीड़िता ने यह भी कहा कि संजीव उसे इंटरकॉम से कॉल करके परेशान करता रहा।
अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, अन्य आरोप सही नहीं हैं, और जरूरी कार्रवाई जारी है।
