नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की हुई शादी, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे हुए शामिल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने आज शाम शादी कर ली है। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में साउथ इंडियन तरीके से शादी की रस्में हो रही हैं। इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं, जिनमें अल्लू अर्जुन, राम चरण, महेश बाबू जैसे सुपरस्टार्स भी शामिल होंगे।

नागा चैतन्य और शोभिता ने इस साल अगस्त में सगाई की थी। सूत्रों के मुताबिक, नागार्जुन और परिवार ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों को आमंत्रित किया है। इस शादी से पहले नागार्जुन के घर को खूबसूरती से सजाया गया था और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

नागा चैतन्य की पहले सामंथा रुथ प्रभु से शादी हुई थी, लेकिन 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। वहीं, शोभिता और चैतन्य पिछले दो साल से डेट कर रहे थे और उनका रिश्ता मीडिया में कभी चर्चा में नहीं आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *