उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में नई बसों के संचालन के लिए संविदा चालकों की भर्ती शुरू की है। यह भर्ती हर सप्ताह बुधवार और शुक्रवार को होगी। इसमें 150 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज लेकर तय जगह पर पहुंच सकते हैं
1.शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 8वीं पास
2. उम्र: कम से कम 23.5 साल।
3. लाइसेंस: भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।
4. शारीरिक मापदंड: न्यूनतम लंबाई
5 फीट 3 इंच।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
पहले दिन दस्तावेजों की जांच होगी।
दस्तावेज सही होने पर अगले दिन इंटरव्यू होगा।
दोनों चरण पास करने के बाद ही चयन होगा।
यह भर्ती नई बसों के संचालन और परिवहन सेवाओं को सुधारने के लिए हो रही है। इससे न केवल सेवाएं बेहतर होंगी बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
