गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 15 स्थित रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन में वाईएसएस फाउंडेशन ने जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयुष्मान हेल्थ कनेक्ट 70+ कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत यह कार्यक्रम खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया और आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान लोगों को योजना के फायदे और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सोसायटी के अध्यक्ष सुमेर सिंह और वाईएसएस फाउंडेशन की टीम का इसमें विशेष योगदान रहा।
वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, आयुष्मान विशेषज्ञ अनिल चौधरी, और कई अन्य सदस्य, जैसे अक्षत खंडेलवाल, पंकज मिश्रा, आदर्श यादव, और रामवीर प्रजापति ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सोसायटी महासचिव धीरज सिंह भी आयोजन में मौजूद रहे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि यह पहल समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास है। वाईएसएस फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, और सामाजिक कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है
