नोएडा में 25 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात दो कुख्यात इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश हरप्रीत उर्फ प्रीत और हरप्रीत उर्फ हनी दिल्ली के विष्णु गार्डन के रहने वाले हैं। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और ये गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे थे।

पुलिस चेकिंग के दौरान चेरी काउंटी के पास दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इन बदमाशों पर दिल्ली-एनसीआर में लूट, डकैती और चोरी के 70 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पर 80 और दूसरे पर 60 मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *