‘पुष्पा 2’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह मामला उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत से जुड़ा है।

क्या हुआ था?
4 दिसंबर को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर चल रहा था। अल्लू अर्जुन अचानक थिएटर पहुंचे, जिससे भीड़ uncontrollable हो गई। लोग थिएटर में घुसने की कोशिश करने लगे। इसी भगदड़ में रेवती नामक महिला और उनका बेटा दब गए। दोनों बेहोश हो गए। अस्पताल में रेवती को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बेटे की हालत गंभीर है।

रेवती के परिवार ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अभिनेता और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

क्या हुआ कोर्ट में?
अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। वहां सरकारी वकील ने कहा कि अभिनेता को प्रीमियर में शामिल न होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। अल्लू अर्जुन के वकील ने तर्क दिया कि उन्होंने परमिशन लेकर थिएटर में एंट्री की थी।

फैसले के बाद कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में थिएटर के मालिक और अन्य स्टाफ पहले से ही हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *