नोएडा प्रशासन का सख्त निर्देश: सड़क पर नहीं सोएगा कोई व्यक्ति

नोएडा। नोएडा प्रशासन ने सर्दियों के मद्देनजर सड़क पर सोने वाले लोगों की मदद के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की है। डीएम मनीष वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रात के समय सड़कों पर गश्त करें और यदि कोई व्यक्ति सड़क पर सोता मिले, तो उसे नजदीकी रैन बसेरे में पहुंचाया जाए।

डीएम खुद देर रात प्रशासनिक और प्राधिकरण अधिकारियों के साथ शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने मेट्रो स्टेशन और अन्य स्थानों पर सो रहे लोगों को रैन बसेरों में भेजने की व्यवस्था देखी। साथ ही, रैन बसेरों में दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया।

प्राधिकरण के अनुसार, शहर में 7 स्थानों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं, जहां 376 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। इन रैन बसेरों में गद्दे, कंबल, पानी, शौचालय और केयरटेकर की सेवाएं मुफ्त उपलब्ध हैं।

प्रत्येक सर्किल अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शाम होते ही सड़कों पर अनाउंसमेंट कर रैन बसेरों की जानकारी दी जाएगी, ताकि ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क पर न सोए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *