बेंगलुरु पुलिस ने इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, पुलिस ने निकिता, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ नोटिस जारी किया था।
अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार की शिकायत पर जांच के लिए बेंगलुरु पुलिस की टीम जौनपुर पहुंची और आरोपियों के निवास पर नोटिस चिपकाया। इसी दौरान, आरोपियों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी।
गौरतलब है कि आत्महत्या से पहले अतुल ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट और 81 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उन्होंने ससुराल वालों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, निकिता की मां ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अतुल ने कुंठा के कारण उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की है।
अतुल के भाई विकास ने कहा, “मैं अपने भाई के लिए इंसाफ चाहता हूं। इस देश में ऐसी न्यायिक व्यवस्था होनी चाहिए, जो पुरुषों को भी न्याय दिला सके। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं।” पुलिस अभी भी इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
