” योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: संभल में मस्जिदों से बिजली चोरी, हिंदू पर्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी”

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में एक गंभीर बयान दिया। उन्होंने बताया कि संभल जिले में मस्जिदों से बिजली चोरी हो रही है और वहां के दो इलाकों, दीपा सराय और मिया सराय में बिजली की लाइन लॉस 78% और 82% तक है, जो सामान्य से कहीं ज्यादा है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लखनऊ का शिया-सुन्नी विवाद भाजपा के शासन में समाप्त हुआ था।

सीएम योगी ने कहा कि जब प्रशासन चोरी का खुलासा करता है, तो विपक्ष इसे अत्याचार कहता है, जबकि सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता। वे यह भी बोले कि यदि किसी मुस्लिम या अन्य समुदाय के पर्व-त्योहार में कोई समस्या नहीं होती है, तो हिंदू पर्वों पर समस्याएं खड़ी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

योगी आदित्यनाथ ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मुस्लिम जुलूस हिंदू इलाकों से गुजर सकते हैं, तो हिंदू जुलूस मुस्लिम इलाकों से क्यों नहीं निकल सकते? उन्होंने 1976 के शिया-सुन्नी विवाद का भी उल्लेख किया, जब जामा मस्जिद के कब्जे को लेकर विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *