दिनांक 15 दिसंबर 2024 को शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट (रजि.) ने सेक्टर 19, नोएडा के कम्युनिटी सेंटर में अपने छठे स्थापना दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशिष्ट अतिथियों के सम्मान के साथ समारोह को भव्य रूप दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे फेलिक्स हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता और डॉ. रश्मि गुप्ता ने संपन्न किया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल ने ट्रस्ट के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि महासचिव श्रीमती कनकलता पोरवाल ने बताया कि यह संस्था सनातन धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कैसे कार्य कर रही है।
महिला महासचिव श्रीमती तृप्ता पोरवाल ने “शांभवी” नाम के महत्व पर बात की। उन्होंने समझाया कि शांभवी मुद्रा का अर्थ किसी कार्य को समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ पूर्ण करना है।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायिका श्रीमती विमला बाथम, पूर्व सिंचाई मंत्री नवाब सिंह नागर, सपा जिलाध्यक्ष आश्रय गुप्ता और भाजपा जिलामहासचिव गणेश जाटव उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में फेलिक्स हॉस्पिटल के डॉ. वी.के. गुप्ता, नियो हॉस्पिटल के डॉ. गुलाब गुप्ता, और वैश्य समाज के कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक और सदस्यों को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में समाजसेवी, चिकित्सक, अधिवक्ता, मीडिया प्रतिनिधि और महिला सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम ने समाज और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
सुधीर चंद्र पोरवाल
अध्यक्ष शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट
