सोशल मीडिया ट्रेंड्स का रिलेशनशिप्स पर असर: 2024 में बदलते डेटिंग ट्रेंड्स

सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया के प्रभाव से रिश्तों में भी बदलाव आ चुका है। खासतौर पर डेटिंग के नए-नए चलन ने पारंपरिक तरीकों को पीछे छोड़ दिया है। अब डेटिंग सिर्फ साथ समय बिताने और एक-दूसरे को समझने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई नए ट्रेंड्स जुड़ गए हैं, जो 2024 में युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हुए।

1. बेंचिंग:
इस ट्रेंड में किसी को प्राथमिकता देकर डेट किया जाता है, जबकि दूसरे को वेटिंग लिस्ट में रखा जाता है। वेटिंग में रखा व्यक्ति कभी-कभार बातचीत या आउटिंग का हिस्सा बनता है, लेकिन रिश्ते की स्पष्टता नहीं मिलती।

2. फिजिडेटिंग:
यह डिजिटल और फिजिकल इंटरैक्शन का मिश्रण है। पहले ऑनलाइन बातचीत शुरू होती है, और अगर आपसी समझ बनती है, तो दोनों मिलने का निर्णय लेते हैं।

3. नेक्स्टिंग:
यह तेज़ी से बदलते रिश्तों का ट्रेंड है। अगर किसी पार्टनर की कोई बात पसंद नहीं आई, तो तुरंत अगले रिश्ते की ओर बढ़ जाते हैं। गहराई से समझने का समय नहीं होता।

4. जॉम्बिंग:
यह ट्रेंड तब होता है जब कोई पुराना पार्टनर अचानक फिर से संपर्क करता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। इसमें पुराने रिश्ते को दोबारा आजमाने का मौका मिलता है।

5. डिफो (DIFO):
“डेट इन, फेड आउट” का मतलब है कि शुरुआत में बातचीत और डेट होती है, लेकिन धीरे-धीरे संवाद कम होकर खत्म हो जाता है। इसमें यह साफ नहीं होता कि सामने वाला रिश्ते को लेकर गंभीर है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *