दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की सूची जारी, वॉल्टन परिवार फिर शीर्ष पर

साल 2024 के सबसे अमीर परिवारों की सूची ब्लूमबर्ग ने जारी कर दी है। इस सूची में अमेरिका के वॉल्टन परिवार ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। वॉलमार्ट सुपरमार्केट चेन चलाने वाला यह परिवार 432 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,68,91,91,44,00,000 रुपये) की संपत्ति के साथ दुनिया का सबसे अमीर परिवार बना हुआ है।

वॉल्टन परिवार की सफलता की कहानी
सैम वॉल्टन ने 1962 में अमेरिका के आर्कान्सा में वॉलमार्ट की शुरुआत की थी। उन्होंने कम दाम में सामान बेचने की रणनीति अपनाई, जो उनकी सफलता का मूलमंत्र बना। वॉलमार्ट का 46% हिस्सा परिवार के पास है। सैम के निधन के बाद उनके बच्चे जिम, रॉब, और एलिस वॉल्टन इस कारोबार को संभाल रहे हैं। वॉल्टन परिवार हर दिन 473.2 मिलियन डॉलर (करीब 3.28 लाख डॉलर प्रति मिनट) कमा रहा है।

दुनिया के शीर्ष 10 अमीर परिवार

1. वॉल्टन परिवार (अमेरिका): 432 अरब अमेरिकी डॉलर – वॉलमार्ट सुपरमार्केट चेन।

2. अल नाह्यान परिवार (यूएई): 323 अरब अमेरिकी डॉलर – तेल और औद्योगिक कारोबार।

3. अल थानी परिवार (क़तर): 172 अरब अमेरिकी डॉलर – तेल और गैस।

4. हर्मीस परिवार (फ्रांस): 170 अरब अमेरिकी डॉलर – लग्जरी फैशन ब्रांड।

5. कोच परिवार (अमेरिका): 148 अरब अमेरिकी डॉलर – तेल, केमिकल और ऊर्जा।

6. अल सऊद परिवार (सऊदी अरब): 140 अरब अमेरिकी डॉलर – तेल उद्योग।

7. मार्स परिवार (अमेरिका): 133 अरब अमेरिकी डॉलर – चॉकलेट और पेट प्रोडक्ट्स।

8. अंबानी परिवार (भारत): 99 अरब अमेरिकी डॉलर – रिलायंस इंडस्ट्रीज (तेल, टेलीकॉम, फैशन, रिटेल)।

9. वर्थाइमर परिवार (फ्रांस): 88 अरब अमेरिकी डॉलर – शनेल ब्रांड।

10. थॉमसन्स परिवार (कनाडा): 87 अरब अमेरिकी डॉलर – थॉमसन रॉयटर्स।

 

ब्लूमबर्ग की इस सूची में अंबानी परिवार का आठवां स्थान भारत के लिए गर्व की बात है। यह लिस्ट दिखाती है कि दुनिया की आर्थिक शक्ति कुछ परिवारों के हाथों में केंद्रित है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी संपत्ति और व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *