नोएडा: परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, बदमाश फरार

नोएडा के सेक्टर-30 बी-ब्लॉक में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। बदमाश नकदी, गहने और महंगी घड़ियां लेकर फरार हो गए।

 

रात करीब सवा तीन बजे तीन बदमाश कारोबारी अमरदीप के घर में घुसे और परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने नकदी और गहने लूटने के बाद कारोबारी और उनके परिवार को गाड़ी में बैठाया और एक्सप्रेसवे की ओर ले गए। पुलिस के दबाव के चलते बदमाश परिवार को एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए।

 

जांच में पता चला कि वारदात में सेक्टर-8 बांस बल्ली मार्केट के चार युवकों की भूमिका है। घटना से पहले सभी बदमाश डीपीएस स्कूल के पास एकत्र हुए थे। पुलिस का कहना है कि वारदात की योजना कई दिनों पहले बनाई गई थी।

 

एसओजी, स्वॉट और सीआरटी की आठ टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने करीब 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *