सर्दियों आते ही नोएडा और एनसीआर के लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने लगे हैं। अगर आप भी ठंड के लिए स्टाइलिश और बजट के अनुकूल कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो नोएडा की लोकप्रिय बाजारों का रुख जरूर करें।
नोएडा सेक्टर-37 की वेंडर जोन मार्केट, जिसे “नोएडा की सरोजिनी” भी कहा जाता है, सर्दियों के कपड़ों का बड़ा हब है। यहां खासतौर पर महिलाओं के लिए 90% कलेक्शन उपलब्ध है। इस बाजार में स्वेटर, जैकेट, कार्डिगन, और स्कार्फ जैसे कपड़े ₹50 से ₹700 तक के बजट में आसानी से मिल जाते हैं। यह बाजार स्टाइलिश और किफायती खरीदारी के लिए जाना जाता है और हाई प्रोफाइल ग्राहकों की भी पसंद है।
अट्टा मार्केट, जो सेक्टर-18 में स्थित है, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए सर्दियों के कपड़े खरीदने का शानदार विकल्प है। यहां स्वेटशर्ट, जैकेट, थर्मल और अन्य गर्म कपड़ों का बड़ा रेंज मिलता है। कपड़ों की कीमत ₹100 से शुरू होती है, जो इसे हर किसी के बजट के लिए परफेक्ट बनाती है।
इसके अलावा, सेक्टर-12 मेट्रो हॉस्पिटल के पीछे की मार्केट भी गर्म कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां हुडीज, कोट, और विंटर कैप्स जैसी चीजें सस्ती दरों पर मिलती हैं।
नोएडा की इन बाजारों में न केवल बजट के अनुकूल खरीदारी होती है, बल्कि यह सर्दियों के लिए फैशनेबल कलेक्शन का भी खजाना है।
