अडेनियम: सर्दियों में उल्टा लटकाने का तरीका और देखभाल

अडेनियम, जिसे रेगिस्तान का गुलाब भी कहा जाता है, एक खूबसूरत फूल वाला पौधा है जो मुख्य रूप से रेगिस्तानी इलाकों में उगता है। इसके लाल, गुलाबी और सफेद रंग के फूल गुलाब जैसे खूबसूरत होते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम एडेनियम ओबेसम है। हाल के कुछ वर्षों में यह पौधा बहुत लोकप्रिय हो गया है, खासकर अपने आकर्षक फूलों और देखभाल में थोड़ी मेहनत के कारण।

 

सर्दियों के मौसम में अडेनियम की देखभाल बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। सर्दी में यह पौधा जल्दी मर सकता है क्योंकि इसकी जड़ें नमी के कारण सड़ने लगती हैं। इसे गमले में रखने से नमी बनी रहती है, जो पौधे के लिए हानिकारक हो सकती है। यही कारण है कि इस पौधे को सर्दियों में उल्टा लटकाया जाता है।

 

सर्दियों में अडेनियम की जड़ों को नमी से बचाने के लिए सबसे पहले इसे गमले से बाहर निकाल लिया जाता है। फिर, इसे पूरी तरह से मिट्टी से अलग कर फंगीसाइड से साफ किया जाता है ताकि जड़ों में कोई नमी न रहे। इसके बाद इसे उल्टा लटका दिया जाता है, जिससे यह पौधा लगभग डेढ़ महीने तक सुरक्षित रह सकता है। इस दौरान पौधे को हवा और हल्की धूप मिलती है, जिससे यह सर्दी की सख्ती से बचा रहता है।

 

सर्दी के बाद, जब पौधा डॉर्मेंसी से बाहर आता है, तब इसे फिर से मिट्टी में लगाकर अच्छी देखभाल की जाती है। इस तरह से देखभाल करने पर अडेनियम पौधा खूबसूरत फूलों के साथ पुनः उगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *