नोएडा के 7 मंडलों में अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की घोषणा, एक मंडल का फैसला बाकी

नोएडा विधानसभा क्षेत्र के 8 मंडलों में से 7 मंडलों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी गई है। नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि सरस्वती शिशु मंडल के अध्यक्ष का नाम जल्द घोषित होगा।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में रामकिशन यादव को मंडल अध्यक्ष और सुनीता शर्मा को प्रतिनिधि बनाया गया है।
कृष्णानगर मंडल में मनीष तिवारी अध्यक्ष और निर्मल सिंह प्रतिनिधि होंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में शशिधर उपाध्याय को अध्यक्ष और साइनी मुरलीधर को प्रतिनिधि चुना गया है।
महाराणा प्रताप मंडल में दीनबंधु कुशवाहा को अध्यक्ष और अखिलेश पाल को प्रतिनिधि बनाया गया है।
शहीद भगत सिंह मंडल में गौतम शर्मा को अध्यक्ष और रवि प्रधान को प्रतिनिधि घोषित किया गया है।
अटल बिहारी वाजपेयी मंडल में नीरज चौधरी को अध्यक्ष और अमरजीत दास को प्रतिनिधि चुना गया है।
सैनिक बिहार मंडल में प्रदीप चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मनोज गुप्ता ने बताया कि 11 दिसंबर को सभी मंडलों में उम्मीदवारों ने आवेदन दिए थे। चुनाव अधिकारी ने तीन नामों की सूची बनाकर पार्टी हाईकमान को भेजी थी। आज 7 मंडलों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की घोषणा हुई, जबकि सरस्वती शिशु मंडल का निर्णय जल्द आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *