देश में कड़ाके की ठंड के बीच आईएमडी का अनुमान: जनवरी-मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी

देश में कड़ाके की ठंड जारी है, लेकिन मौसम विभाग (आईएमडी) ने जनवरी से मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 2024 के अधिकतर महीने रिकॉर्ड गर्म रहे, और अक्टूबर 123 सालों में सबसे गर्म साबित हुआ।

जनवरी में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड सामान्य से अधिक हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी संभव है। इससे शीतलहर के दिनों की संख्या बढ़ सकती है।

महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा, जिससे भीषण ठंड की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले महीनों में तापमान सामान्य से गर्म रहेगा, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *