दिल्ली को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन और 12,200 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक 13 किमी लंबे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो चरण-IV के जनकपुरी–कृष्णा पार्क खंड का उद्घाटन और रिठाला–कुंडली खंड की आधारशिला रखी। रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की अत्याधुनिक सुविधा की आधारशिला भी रखी गई।

 

AAP और BJP में टकराव, पंजाबी एकेडमी का कार्यक्रम रद्द होने पर हंगामा

कालकाजी विधानसभा में पंजाबी एकेडमी के प्रोग्राम को रद्द किए जाने पर विवाद बढ़ गया है। AAP ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के कहने पर पुलिस ने यह कार्यक्रम रुकवाया। पुलिस का कहना है कि आयोजन की सूचना महज दो घंटे पहले दी गई थी। AAP ने इसे सिख समाज के प्रति भाजपा की “विरोधी मानसिकता” करार दिया और दावा किया कि आने वाले चुनाव में सिख समाज इसका जवाब देगा।

 

 

Report by  – jyoti patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *