गाजियाबाद: करहैड़ा के निवासियों ने बिजली और पानी की समस्या पर किया विरोध प्रदर्शन

गाजियाबाद के करहैड़ा क्षेत्र में स्थानीय लोग बिजली और पानी की समस्या को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। कुछ लोग निजी तौर पर समरसेबल पंप लगवाकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, जबकि गरीब लोग पानी और बिजली के लिए परेशान हैं।

 

करहैड़ा की निवासी धर्मावती ने बताया कि पिछले दो महीने से बिजली और पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पानी की जरूरत हर काम में होती है, लेकिन यहां न तो पानी की व्यवस्था है और न ही खंभों पर लाइट। अधिकारियों और पार्षदों से कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है।

 

स्थानीय निवासी पवन बौद्ध ने बताया कि 20 साल से इस क्षेत्र में रह रहे हैं। बड़ी मुश्किल से खड़ंजा डलवाया गया था, लेकिन पानी की समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। कनेक्शन होने के बावजूद पानी नहीं आ रहा। उन्होंने कहा, “सरकार राशन तो दे रही है, लेकिन पानी की जरूरत राशन से भी ज्यादा है। जल ही जीवन है, लेकिन यहां लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *