भाजपा का संविधान गौरव अभियान बनाम कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। पार्टी ने विभिन्न विभागों के लिए 35 नए इंचार्ज नियुक्त किए हैं। राजीव सिंह, जो संगठन प्रभारी पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे, को अब राजनीतिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियव्रत सिंह को नया संगठन प्रभारी बनाया गया है।

 

इसके अलावा, जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस का प्रभारी और हिना कांवरे को महिला कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस ने इलेक्शन मैनेजमेंट, ट्रेंनिंग, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, और एनएसयूआई सहित कई अन्य विभागों के भी प्रभारी नियुक्त किए हैं।

 

राजीव सिंह का इस्तीफे की पेशकश

 

राजीव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखते हुए कहा था कि वह लंबे समय से संगठन प्रभारी और प्रशासन प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने नए लोगों को मौका देने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

 

भोपाल में कांग्रेस की बड़ी बैठक

 

10-11 जनवरी को भोपाल में कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक आयोजित होगी। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक शुरू होगी। पहली बैठक प्रदेश कार्यकारिणी की होगी, जबकि दूसरी बैठक 26 जनवरी को शुरू होने वाली “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” यात्रा की तैयारियों पर केंद्रित होगी। इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

 

भाजपा का संविधान गौरव अभियान

 

कांग्रेस की “संविधान बचाओ पदयात्रा” के जवाब में भाजपा “संविधान गौरव अभियान” चलाने जा रही है। यह अभियान 11 से 25 जनवरी तक चलेगा, जिसमें भाजपा कांग्रेस पर 70 साल के कार्यकाल में संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाएगी।

 

कांग्रेस ने भाजपा के इस अभियान को “ढोंग” करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *