अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने अपने स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक रिपोर्टिंग के खिलाफ एक बार फिर अदालत का रुख किया है। उनकी नई याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी।
गौरतलब है कि अप्रैल 2023 में भी दिल्ली हाईकोर्ट ने आराध्या के स्वास्थ्य से जुड़ी गलत जानकारी हटाने का आदेश दिया था, लेकिन अब उनकी याचिका में दावा किया गया है कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद सोशल मीडिया से भ्रामक सामग्री पूरी तरह से नहीं हटाई गई है।
अब अदालत ने इस मुद्दे पर गूगल से जवाब मांगा है, और 17 मार्च को इस मामले पर आगे की सुनवाई होगी।
