अनुपम खेर और ईशा देओल की अपकमिंग फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है और इसकी कहानी इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में अनुपम खेर और ईशा देओल के साथ इश्वाक सिंह और अदा शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विक्रम भट्ट का सफर
विक्रम भट्ट ने इससे पहले कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें ‘गुलाम’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘कसूर’ शामिल हैं। हॉरर जॉनर में भी उन्होंने अपना अलग मुकाम बनाया है। उनकी फिल्म ‘राज’ ने बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों की धारणा को बदलकर रख दिया था। इसके बाद ‘1920’ जैसी हिट हॉरर फिल्में बनाकर उन्होंने खुद को ‘हॉरर का बादशाह’ साबित किया।
फिल्म को लेकर उत्साह
महेश भट्ट, जो विक्रम भट्ट के मेंटर भी हैं, ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि,
“विक्रम आज भी क्रीज पर टिके हुए हैं, कई सीजन खेल चुके हैं, हर तूफान का सामना कर रहे हैं। बॉलीवुड में टिके रहना सबसे कठिन कला है, लेकिन विक्रम हर बार मजबूती से वापसी करते हैं।”
शूटिंग का समापन
अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ‘तुमको मेरी कसम’ की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ईशा देओल के साथ एक मजेदार रील शेयर करते हुए लिखा,
“यह सफर शानदार रहा। जब तक हम फिर से नहीं मिलते, मैं तुम्हें और तुम्हारी हंसी को याद करूंगा।”
निर्माण टीम
इस फिल्म का निर्माण महेश भट्ट और इंदिरा एं
