नोएडा, 4 फरवरी 2025 – नोएडा के सेक्टर-96 स्थित सुपरटेक ई स्क्वायर में ठेकेदारों ने आज लगातार दूसरे दिन भी अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना जारी रखा। श्री श्याम वेंडर संगठन (रजि.) के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है।
कर्मचारियों ने भी वेतन न मिलने पर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान सुपरटेक के उन कर्मचारियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की, जिन्हें पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला है। नाराज कर्मचारियों ने आर.पी. हितेश गोयल के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी सैलरी की मांग उठाई। हालांकि, इस बढ़ते विरोध के बीच आर.पी. हितेश गोयल कोई जवाब दिए बिना ही अपने कार्यालय से निकल गए। एनबीसीसी की टीम भी बिना किसी स्पष्टीकरण के सुपरटेक कार्यालय से वापस लौट गई।
अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
ठेकेदारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक उनकी मेहनत की कमाई का भुगतान नहीं होता, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। धरना स्थल पर ही खाने-पीने की व्यवस्था कर ली गई है, जिससे साफ है कि प्रदर्शनकारी लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं।
प्रदर्शन में प्रमुख सदस्य
इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के कई प्रमुख सदस्य शामिल रहे:
- श्री दिनेश भाटी – अध्यक्ष
- श्री जितेंद्र चौधरी – उपाध्यक्ष
- श्री अनुभव चौधरी – महासचिव
- कुलदीप अरोड़ा – संयुक्त सचिव
- प्रमोद वर्मा – मीडिया प्रवक्ता
- अंकुर जैन – कोषाध्यक्ष
इसके अलावा, सुभाष जी, राजेश कुमार जी, राजीव कंसल जी, रणवीर यादव, प्रभाकर जैन, श्री जगदीश निषाद, श्री प्रेमचंद्र अस्तोगी, श्री राजीव कुमार गर्ग, श्री पुनीत अग्रवाल, श्री राजकुमार, श्री सचिन यादव, श्री बाबू भाई सहित करीब 200 ठेकेदार धरने पर डटे रहे।
श्री श्याम वेंडर संगठन ने साफ किया है कि जब तक सभी ठेकेदारों और कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान नहीं मिलता, तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
