‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम मनीषा रानी ने अपने पहले टीवी शो हाल-ए-दिल की शूटिंग शुरू कर दी है। पहले दिन की शूटिंग की झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर की।
वीडियो में मनीषा मज़ाकिया अंदाज में कहती हैं, “पहला दिन है और सुबह 5:30 बजे कॉल टाइम था। इतनी मेहनत करनी पड़ रही है, अभी तो 70 दिन और शूट करना है!” उनके इस चुलबुले अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया और उन्हें नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
मनीषा इस शो में इंदू का किरदार निभा रही हैं, जो उनकी असल जिंदगी से काफी मेल खाता है। उन्होंने अपने किरदार के बारे में बताया, “इंदू मस्तमौला, चुलबुली लेकिन मासूम लड़की है। उसे दुनियादारी की ज्यादा समझ नहीं, फिर उसकी शादी होती है और यहीं से कहानी में मोड़ आता है।”
उनकी फैन फॉलोइंग को देखते हुए यह शो काफी चर्चाओं में है, और दर्शक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
