राजस्थान रोडवेज में भूतपूर्व सैनिक संभालेंगे बसों की कमान, 1200 चालकों की होगी भर्ती

अब राजस्थान रोडवेज की बसों को भूतपूर्व सैनिक भी चलाते नजर आएंगे। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने प्रदेशभर में अनुबंधित चालकों की भर्ती करने का फैसला किया है। इस भर्ती के तहत निगम राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्थाओं या भूतपूर्व सैनिकों की सहकारी समितियों से बस चालक लेगा।

जयपुर मुख्यालय से निगम की उप महाप्रबंधक (प्रशासन) निशा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के 51 डिपो (आगार) के लिए कुल 1200 अनुबंधित चालक नियुक्त किए जाएंगे। ये चालक एक साल के अनुबंध पर रखे जाएंगे, और उनकी भर्ती प्रक्रिया ई-बोली के माध्यम से की जाएगी।

अलवर जिले के अलवर और मत्स्य नगर आगार में भी 51 चालक नियुक्त किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल रोडवेज सेवाओं को सुचारू बनाना है, बल्कि भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *