यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने 25 फरवरी को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृशांक खनल संग सात फेरे लिए। कपल ने 2023 में सगाई की थी और वे पिछले 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
मराठी रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। प्राजक्ता के पति वृशांक खनल को लेकर फैंस के बीच काफी दिलचस्पी है कि वे कौन हैं और क्या करते हैं।
34 वर्षीय वृशांक खनल काठमांडू, नेपाल से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से की और बाद में मुंबई के डी-वाई पाटिल कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की। वे फाइनेंस और लॉ दोनों क्षेत्रों में माहिर हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने थॉमसन रॉयटर्स से की थी और बाद में मॉर्गन स्टैनले में मैनेजेरियल पद तक पहुंचे।
