फिट रहना चाहते हैं लेकिन जिम नहीं जा सकते? वॉल सिट्स है बेस्ट ऑप्शन!

अगर आप फिटनेस बनाए रखना चाहते हैं लेकिन जिम जाने का समय नहीं मिल पाता, तो वॉल सिट्स आपके लिए बेहतरीन एक्सरसाइज हो सकती है। इसे करने के लिए न तो किसी मशीन की जरूरत होती है और न ही ज्यादा जगह की। सिर्फ एक दीवार और आपकी मेहनत से यह एक्सरसाइज पूरी हो जाती है।

वॉल सिट्स के फायदे

1. मजबूत पैरों के लिए बेस्ट

डॉ. अखिलेश यादव (एसोशिएट डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स, मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली) के मुताबिक, वॉल सिट्स एक सिंपल लेकिन असरदार एक्सरसाइज है। यह लेग मसल्स, कोर स्ट्रेंथ और स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करती है। जब आप इस पोजीशन में रहते हैं, तो आपकी मसल्स पर प्रेशर पड़ता है, जिससे वे मजबूत बनती हैं। सिर्फ 2 मिनट रोजाना करने से आपकी जांघें (थाईज़), ग्लूट्स और कोर मसल्स मजबूत होती हैं।

2. बॉडी बैलेंस और स्टेबिलिटी बढ़ती है

वॉल सिट्स करने से आपके कोर मसल्स (पेट और लोअर बैक) मजबूत होते हैं। यह आपकी बॉडी को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे पोस्चर सुधरता है और दूसरे वर्कआउट्स में भी फायदा मिलता है।

3. जोड़ों और घुटनों के लिए सुरक्षित

अगर आप भारी वर्कआउट नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी जोड़ों और घुटनों की हेल्थ सुधारना चाहते हैं, तो वॉल सिट्स एक लो-इंपैक्ट एक्सरसाइज है। इसमें घुटनों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता, जिससे फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है और चोट लगने का खतरा कम होता है।

4. फैट बर्न और वजन कम करने में मददगार

वॉल सिट्स करने से थाई और ग्लूट्स मसल्स लगातार एक्टिव रहती हैं, जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसे अगर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के साथ किया जाए, तो यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर सकता है और वेट लॉस में मदद करता है।

5. मानसिक मजबूती और स्टैमिना बढ़ाता है

यह सिर्फ फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल स्ट्रेंथ भी बढ़ाता है। जब आप लंबे समय तक इस पोजीशन में टिके रहते हैं, तो यह आपकी एकाग्रता और धैर्य को मजबूत करता है। धीरे-धीरे स्टैमिना बढ़ता है, जिससे स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और डेली एक्टिविटी लेवल में सुधार होता है।

कैसे करें वॉल सिट्स?

1. सीधी दीवार के पास खड़े हों और अपनी पीठ इससे सटाएं।

2. धीरे-धीरे नीचे आएं, जब तक घुटने 90° के कोण पर न आ जाएं।

3. इस पोजीशन में 30 सेकंड से 2 मिनट तक रुकें।

4. धीरे-धीरे खड़े हो जाएं और इसे 3-4 बार दोहराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *