चार दिन में दूसरी चोरी, निर्माणाधीन मकान बना चोरों का निशाना

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित आकाश विहार कॉलोनी में चोरों ने लगातार दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूर्व बसपा विधायक मास्टर राजपाल सिंह के रिश्तेदार डॉ. सुधीर कुमार राठी के निर्माणाधीन मकान में मंगलवार रात करीब 10 बजे चोर घुसे और वहां से कॉपर वायर समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया।

मकान के चौकीदार ने शोर मचाया, लेकिन चोर चोरी का सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डॉ. सुधीर कुमार राठी ने बताया कि चार दिनों में यह दूसरी चोरी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *