गाजियाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 681 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह विशेष अभियान पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन – शहर, देहात और ट्रांस हिंडन – में चलाया गया।
सबसे अधिक गिरफ्तारियां शहर जोन में हुईं, जहां 256 लोग पकड़े गए। इनमें कोतवाली नगर से 70, विजयनगर से 56, नंदग्राम से 45, मधुबन बापूधाम से 36, सिहानी गेट से 28 और कवि नगर से 18 लोग शामिल हैं।
ट्रांस हिंडन जोन में 144 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें इंदिरापुरम से 40, कौशांबी से 27, साहिबाबाद और टीला मोड़ से 20-20, खोड़ा और शालीमार गार्डन से 16-16 तथा लिंक रोड से 15 लोग शामिल हैं।
शहर में खुलेआम शराब पीने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह अभियान शुरू किया था। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से आम जनता को असुविधा होती थी, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया। सभी गिरफ्तार लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उनके खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पिछले दो महीनों से चल रहे इस अभियान में गाजियाबाद के सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
