गर्मी में एसी इस्तेमाल से पहले बरतें सावधानी, लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे की वजह

गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने घरों और ऑफिस में बंद पड़े एयर कंडीशनर (AC) को दोबारा इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर इसे बिना सही जांच-पड़ताल के चला दिया जाए, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। हाल ही में दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक रिपेयर शॉप में एसी ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब गर्मी के दौरान एसी ब्लास्ट की घटना सामने आई हो। हर साल इस तरह के हादसे होते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। घरों में एसी का इस्तेमाल अब एक आम जरूरत बन चुका है, लेकिन इसे चलाने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। अगर लंबे समय तक एसी बंद पड़ा रहा हो, तो इसे चालू करने से पहले उसकी सही तरीके से सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए। छोटे-मोटे फॉल्ट को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है और इससे बड़े हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसलिए, अगर आप भी अपने एसी का इस्तेमाल शुरू करने जा रहे हैं या नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सुरक्षा संबंधी जरूरी उपायों को अपनाएं। सही देखभाल और सावधानी से न सिर्फ आपका एसी लंबे समय तक अच्छा काम करेगा, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *