कनाडा में भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकार ने वर्क परमिट देने की घोषणा की

टोरंटो। कनाडा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों और विदेशी कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए ओपन वर्क परमिट (OWP) नियमों में बदलाव की घोषणा की है। इस फैसले से कनाडा में पढ़ाई कर रहे हजारों भारतीय छात्रों को लाभ मिलेगा।

क्या है नया नियम?

कनाडा सरकार के नए नियमों के तहत 21 जनवरी 2025 से पात्र विदेशी कर्मचारियों और छात्रों के जीवनसाथी ओपन वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे भारतीय छात्रों को कनाडा में पढ़ाई के दौरान अपने जीवनसाथी के लिए काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

पात्रता के लिए आवश्यक शर्तें

वर्क परमिट पाने के लिए छात्रों का अध्ययन कार्यक्रम लंबी अवधि का होना चाहिए या वह कनाडा की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आता हो।

विदेशी कर्मचारियों के लिए, उनके पास वर्क परमिट पर कम से कम 16 महीने का समय बचा होना चाहिए।

छात्रों को कैसे होगा फायदा?

कनाडा सरकार के इस कदम से भारतीय छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता मिलेगी और वे अपने परिवार के साथ कनाडा में बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगे। इसके अलावा, यह नीति कनाडा की अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार की जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *