मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 55 दिनों में 1.5 लाख से ज्यादा आवेदन

योगी सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है। लॉन्च के मात्र 55 दिनों में ही 1.5 लाख से अधिक नौजवानों ने इसके लिए आवेदन किया, जबकि सरकार ने पहले चरण में 1 लाख युवाओं को लोन देने का लक्ष्य रखा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी और पारदर्शिता की वजह से योजना के क्रियान्वयन में तेजी आई है। करीब दो महीने में ही विभिन्न बैंकों ने 32 हजार से अधिक आवेदकों को लोन स्वीकृत कर दिया, जिनमें से 17 हजार से ज्यादा युवाओं के खातों में धनराशि जमा भी हो चुकी है।

योजना के अंतर्गत सबसे ज्यादा लोन वितरण में श्रावस्ती जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि महराजगंज दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *