नेपीडॉ/बैंकॉक: म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो भीषण भूकंप आए, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही मच गई। भूकंप का केंद्र म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र में था, जहां कई इमारतें धराशायी हो गईं और सड़कों पर दरारें आ गईं। इस झटके का असर थाईलैंड, बांग्लादेश और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किया गया।
म्यांमार में भारी तबाही, आपातकाल लागू
राजधानी नेपीडॉ और मांडले में कई इमारतें ढह गईं।
सरकार ने छह जिलों में आपातकाल घोषित किया।
कई पुलों और सड़कों को नुकसान, बिजली और इंटरनेट सेवा ठप।
राहत और बचाव कार्य जारी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका।
थाईलैंड में इमारत गिरी, बैंकॉक में आपातकाल घोषित
बैंकॉक में 30-मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से 3 की मौत, 81 लोग फंसे।
थाईलैंड सरकार ने बैंकॉक में आपातकाल लागू किया।
मेट्रो और रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोकी गईं।
भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया – +66 618819218। सुनामी की कोई आशंका नहीं
हालांकि, भूकंप का केंद्र स्थल समुद्र से दूर था, इसलिए सुनामी का खतरा नहीं है। लेकिन विशेषज्ञों ने आफ्टरशॉक्स की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।
